कांस्टेबल पर महिला को छेडऩे का आरोप

Must read

कांस्टेबल पर महिला को छेडऩे का आरोप

नई दिल्ली। यमुनापार के मंडावली इलाके में एक महिला ने सिपाही पर शराब के नशे में धुत होकर छेड़छाड़ करने आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
जानकारी के अनुसार निशा(काल्पनिक नाम) अपने परिवार के साथ संगम विहार इलाके में रहती है। शुक्रवार को वह अपने पति के साथ विनोद नगर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए आई हुई थी। सूत्रों के अनुसार पार्टी खत्म होने के बाद निशा अपने पति व कुछ रिश्तेदारों के साथ बाजार में आइस्क्रीम खाने गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान मंडावली थाने में तैनात कांस्टेबल मुकेश गुप्ता वहां आ गया और उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दी। महिला के अनुसार शराब के नशे में धुत कांस्टेबल ने उसका हाथ पकड़ लिया और फब्तियां कसने लगा। उसने विरोध किया तो उसे भला-बुरा भी कहा गया। मामले की जानकारी मिलते ही इलाके के अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गये। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।  
 
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article