73 साल का बुजुर्ग वाहन चोरी में धरा गया

Must read

–45 सालों से दे रहा था वारदातों को अंजाम
–जीवन के आधा वक्त जेल में बिताया
नई दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस ने 73 वर्षीय एक बुजुर्ग को वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग गत 45 सालों से वाहन चोरी, धोखाधड़ी और वाहन के फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में संलिप्त बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ सैकड़ों वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। साथ ही कई दफा जेल की हवा भी खा चुका है। आरोपी ने रोहतक स्थित वैश्य कॉलेज से बी एससी की पढ़ाई की है और साथ में रोहतक से एलएलबी की भी पढ़ाई की हुई है। पड़ाई पुरी करने के बाद रोहतक के जिला कोर्ट में आरोपी ने वकालत भी की है।
बाहरी जिला पुलिस के संयुक्त आयुक्त तजेंद्र लुथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान धनीराम मित्तल उर्फ पूरन चंद (73) के रूप में की गई है। आरोपी को रोहिणी के सेक्टर तीन से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, तब वह चोरी की वाहन में सवार होकर आया था। पुलिस ने गिर तारी के बाद उनके निशानदेही पर एक चोरी की सैंट्रो कार बरामद किया है। संयुक्त आयुक्त लुथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मूलरूप से भिवानी हरियाणा का रहने वाला है। अरोपी ने बीएससी से लेकर एलएलबी तक की पढ़ाई रोहतक स्थित कॉलेज से की है। आरोपी ने पढ़ाई पूरी करने के बाद कई कोर्ट में मुंशी का काम करने लगा। पुलिस ने बताया कि उसने प्रथम बार सन् 1964 में प्रथम बार अपराध की दुनिया में कदम रखा था, जिसके बाद एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों अपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि वह जीवन के आधा से ज्याद समय जेल में काट चुका है। आरोपी दर्जनों बार पहले भी हरियाणा पुलिस द्वार गिरफ्तार किया जा चुका है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article