कैदी पर धारदार हथियार से हमला

Must read

 -दो कैदियों में हो गया था विवाद 

नई दिल्ली। साउथ वेस्ट जिले के दिल्ली कैंट इलाके में तीस हजारी कोर्ट में पेशी के लिए ले जाये जा रहे एक कैदी पर दूसरे कैदी ने धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलते ही  पुलिस ने घायल कैदी को तुरंत ही अरुणा आसफ अली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के अनुसार शफीक खान (29) नामक युवक को उत्तम नगर पुलिस ने कुछ समय पहले गिरफ्तार कर उसे तिहाड़ जेल भेज दिया था। मंगलवार की सुबह केस की सुनवाई के लिए तीस हजारी कोर्ट में शफीक खान को पेशी पर ले जाया जा रहा था। वैन में पवन नामक कैदी भी मौजूद था। वैन दिल्ली कैंट स्थित माया रोड पर पहुंची थी कि किसी बात को लेकर पवन और शफीक खान में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पवन ने शफीक पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे उसे गले वगैरह में चोट आ गई। कैदी पर हमला होते देख वैन चालक ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिसकर्मी पहुंच गये। तुरंत ही घायल शफीक खान को अरुणा आसफ अली अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

 
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article