पड़ोसी ने बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Must read

पड़ोसी ने बच्ची को बनाया हवस का शिकार

नई दिल्ली। मंगोलपुरी इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ  पड़ोसी द्वारा  बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।इस जघन्य वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 15वर्षीय नाबालिग लड़की परिवार के साथ एल ब्लॉक में रहती है। करीब एक महीने पहले नाबालिग लड़की रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने इस बाबत मंगोलपुरी थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। बच्ची को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एल ब्लॉक में रहने वाला एक युवक भी गायब है। पुलिस ने युवक के बारे में पता किया और उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया। बीती रात पुलिस को सर्विलांस के जरिये पता चला कि युवक मंगोलपुरी में मौजूद है। युवक ने नाबालिग लड़की को एक घर में बंधक बनाकर रखा था। लड़की ने आरोप लगाया कि उसके साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर बदनामी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article