लुटेरों ने लूटपाट का विरोध करने पर चाकू मारा

Must read

लुटेरों ने लूटपाट का विरोध करने पर चाकू मारा
संजय गांधी हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज 
नई दिल्ली। सुल्तानपुरी इलाके में गुरूवार की शांम लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक के गले व चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाश उससे मोबाइल व नगदी वगैरह लूटकर फरार हो गये। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। सूचना के मुताबिक ए ब्लाक सुल्तानपुरी ए ब्लाक निवासी बाबू(28) बाहरी दिल्ली स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। काम खत्म होने के बाद वह गुरूवार की शांम घर लौट रहा था। रास्ते में ही दो युवकों ने उसे रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों से चाकू से मारकर घायल कर दिया। हजारों की नगदी व मोबाइल लूटकर आरोपी फरार हो गए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article