यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शक्ति दुबे ने हासिल की पहली रैंक

Must read

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज, 22 अप्रैल को बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, पर देख सकते हैं। इस बार सीएसई परीक्षा में पहला स्थान प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने हासिल किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल रही हैं। यूपीएससी ने यह फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें उन उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं में नियुक्ति के लिए चुना गया है। यह सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में कुल 1,009 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया हैं। इन उम्मीदवारों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस ), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और अन्य केंद्रीय सेवाओं के पदों पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों में विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनमें 335 सामान्य वर्ग, 109 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), 318 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 160 अनुसूचित जाति (एससी) और 87 अनुसूचित जनजाति (एसटी) से हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article