ग्रामीण सेवा पलटी,8 जख्मी,दो की हालत गंभीर

Must read

–तेज रफ्तार वाहन थाने के सामने पलटा
–इससे पुलिस के खौंफ का अंदाजा लगाया जा सकता है
नई दिल्ली। सुल्तानपुरी में देर रात एक ग्रामीण सेवा डिवाईडर से टकराने के बाद पलट गई। जिसकी वजह से उसपर सवार 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां दो की हालत नाजुक बनी हुयी है। हादसे के बाद मौके से ग्रामीण सेवा चालक फरार हो गया। फिलहाल,पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब दस बजे पुलिस सुल्तानपुरी थाने के सामने ग्रामीण सेवा अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गई। बताया जाता है कि अंदर बैठी सवारियों ने चालक को गति धीमी करने के लिए कई बार कहा था लेकिन उसने अनसुना कर दिया था। डिवाईडर से टकराते ही ग्रामीण सेवा पलट गई। हादसे में दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गये। सभी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान राधा (30),संतोष (35), जगदीश (35),मुकेश (40), अशोक(30), मोहम्मद मुस्तफा (56),राधा (22) और किशन (47) के रूप में हुयी है। इनमें मोहम्मद मुस्तफा और राधा की हालत नाजुक बनी हुयी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article