रात में अचानक जलने लगी पूरी फैक्ट्री

Must read

-लोगों ने मौके से दो युवकों को धर दबोचा
-फैक्ट्री मालिक को आशंका फैक्ट्री को जानबूझकर जलाया गया
नई दिल्ली। रात में अचानक जीटी करनाल रोड पर स्थित एक फैक्ट्री धू-धूकर जलने लगी। आग की ऊंची लपटें देख आसपास के लोग पहुंचे तो लोगों ने दो संदिग्धों को फैक्ट्री से भागते देखा। आशंका है कि इन्ही दोनों ने फैक्ट्री में आग लगाई है। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाडिय़ों ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार अरुण कुमार अरोड़ा (55) प्रेम शांति कुंज क्लब रोड सिविल लाइंस में रहते है। अरुण कुमार का बी ब्लॉक इंडस्ट्रियल एरिया जीटी करनाल रोड पर एक फैक्ट्री है। बताया जाता है कि फैक्ट्री पिछले कुछ समय से बंद पड़ी है। अरुण फैक्ट्री का हालचाल पास की फैक्ट्री के मालिक विक्की से लेते रहते है। रात करीब दस बजे अरुण विक्की को फोन लगाया तो फोन स्विच ऑफ बताने लगा।
पुलिस ने बताया कि अरुण ने विक्की का फोन स्वीच ऑफ आने पर उसके छोटे भाई दिलीप को फोन लगाया। दिलीप ने अरुण को बताया कि उसकी फैक्ट्री में अचानक आग लग गई और पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। आग की लपटें देख लोग मौके पर पहुंचे तो दो युवकों को संदिग्ध हालत में फैक्ट्री से निकल भागते देखा। आसपास के लोगों ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया,जिनकी पहचान फिरोज और आसिफ अली के रूप में हुई है।
अरुण ने आशंका जताई है कि उनकी फैक्ट्री में इन्हीं दोनों ने आग लगाई है। पुलिस क कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article