संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी

Must read

–80 फीसदी झुलसी हालत में भर्ती,हालत नाजुक
नई दिल्ली। नागलोई इलाके में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में खाना बनाते वक्त बुरी तरह झुलस गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसी महिला को संजय गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया,बाद में उसे सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। महिला 80 फीसदी झुलस गयी है और उसकी हालत नाजुक है। पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक,सविता(26) नामक महिला अपने परिवार के साथ राजधानी पार्क में रहती है। बताया जाता है कि रविवार की रात सविता घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके साड़ी के एक किनारे में आग लग गयी। जिसके कारण वह जलने लगी। परिजनों ने किसी तरह से आग बुझायी। हालांकि इस हादसे से सविता करीब 80 फीसदी झुलस गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से उसे संजय गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया जहा उसे सफदरजंग रेफर कर दिया गया। सविता की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article