हमलावरों ने घर में घुसकर चार लोगों को जख्मी किया

Must read

हमलावरों ने घर में घुसकर चार लोगों को जख्मी किया
–जेवरात भी लूटपाट करने का आरोप
–पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरु की
–हमलावरों में दिल्ली भाजपा का एक नेता भी शामिल
नई दिल्ली। साउथ-वेस्ट दिल्ली के डाबड़ी इलाके स्थित एक घर में हमलावरों ने धावा बोल दिया। घर में घुसे करीब दो दर्जन लोगों ने अमित नाम के एक युवक समेत चार लोगों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने घर में रखे जेवरात भी लूट लिये। हमलावरों में दिल्ली प्रदेश भाजपा में कार्यालय मंत्री अशोक छिकारा भी शामिल है। फिलहाल,पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है।
जानकारी के मुताबिक,अमित नाम का एक युवक अपने परिवार के साथ जीवन पार्क इलाके में रहता है। रविवार की रात वह अपने रिश्तेदारों और परिजनों के साथ घर में मौजूद था। इसी दौरान करीब दो दर्जन लोग उसके घर के घुस गये। इससे पहले कि अमित कुछ समझ पाता,वह लोग उसकी पिटायी करने लगे। इस दौरान उन लोगों ने अमित और उसके परिवार के चार लोगों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इन लोगों को लहुलूहान देखकर हमलावर वहां से रफूचक्कर हो गये। आरोप है कि इस दौरान उन लोगों ने घर में रखे जेवर भी लूटपाट कर चलते बने। पुलिस को दिये बयान में अमित ने बताया कि हमलावरों में कुछ लोगों को वह पहचानता है। उनके नाम अशोक छिकारा, सुबोध कुमार, सुनील कुमार और भीम शामिल हैं। अशोक छिकारा दिल्ली प्रदेश भाजपा में कार्यालय मंत्री है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article