घरेलू कलह में चूहे मारने की दवा खायी, गंभीर

Must read

दिल्ली के अमन विहार इलाके में घरेलू कलह से तंग आकर अल्ताफ (27) नाम के शख्स ने चूहा मारने वाली दवा खा ली। जिसकी वजह से अल्ताफ की हालत गंभीर हो गयी है। उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराय गया है।

बताया जाता है कि अल्ताफ अमन विहार इलाके में रहता है। परिवारिक कलह की वजह से इन दिनों वह काफी परेशान था। उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। जिसकी वजह से वह बुरी तरह परेशान था। बीती रात परिवार में तू-तू,मै-मै हुई तो अल्ताफ यह सहन नहीं कर सका और उसने घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली। जिसकी वजह से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल,उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article