इलाके में वर्चस्व दिखाने के लिए तमंचे से केक काटकर सोशल मीडिया पर वीडियो डालना भारी पड़ा, दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Must read

संवाददाता

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पकड़े जाने की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर दी है। पुलिस ने बताया है कि आरोपित को 315 बोर की देसी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपित की पहचान संगम विहार के अनिकेत के रूप में हुई है।

आरोपित ने अपना जन्मदिन मनाने के बाद तमंचे से केक काटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया था जो कि वायरल हो गया। जिसके बाद मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया और नारकोटिक्स स्क्वाड ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गिरफ्तारी की जानकारी दिल्ली पुलिस ने ट्वीटर पर वीडियो साझा करके दी।

पुलिस के अनुसार, 30 मार्च को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो साझा करने के संबंध में पुलिस को सूचना मिली। वायरल वीडियो में एक अपराधी अवैध हथियार लेकर संगम विहार इलाके में केक काट रहा था। जिसके बाद नारकोटिक्स की टीम ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपित की पहचान की और तत्काल संगम विहार में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसकी पहचान अनिकेत उर्फ अनीश के रूप में हुई उसकी निशानदेही पर एक तमंचा व दो कारतूस पुलिस ने किया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह मालवीय नगर के बेगमपुर में रहता है। उसने अपराधियों और स्थानीय लोगों को अपना वर्चस्व दिखाने के लिए इंटरनेट मीडिया पर वीडियो साझा किया था। आर्म्स एक्ट के तहत मामला नेब सराय थाने में दर्ज किया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article