द्वारका पुलिस ने मार्च महीने में अवैध रूप से रहने वाले 28 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया

Must read

संवाददाता

नई दिल्‍ली। द्वारका जिले में पुलिस की अलग-अलग यूनिटों और पुलिस स्टेशनों ने एक विशेष ऑपरेशन के तहत अवैध रूप से रहने वाले 28 विदेी नागरिकों को डिपोर्ट किया है।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धनने बताया कि जिले में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एएटीएस, एंटी-नारकोटिक्स सेल  और थाना मोहन गार्डन व द्वारका पुलिस ने खुफिया जानकारी और सूचना विकसित करके अवैध रूप से रह रहे हैं या घूम रहे हैं 28 विदेशी लोगों को पकड़ा। ये सभी बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे थे और द्वारका के क्षेत्र में रह या घूम रहे थे। टीमों को निम्नलिखित विदेशी नागरिकों को पकड़ने में सफलता मिली:-

1. कालेब अमंकवाह निवासी कुमासी, अकरा घाना, उम्र 31 साल।
2. किवेन न्यू लाइफ निवासी उली अमाका, अनंबरा, नाइजीरिया, उम्र 28 साल।
3. चुक्वुमेका माइकल उडोडी निवासी अलोर, नाइजीरिया, उम्र 31 साल।
4. ओलिसा रूथ निवासी नाइजीरिया, उम्र 30 साल।
5. बेंजामिन एगबुनिके निवासी अनम, अनंबरा, नाइजीरिया, उम्र 26 साल।
6. Gods Time Ifeonukw R/o Agbor, Delta, नाइजीरिया, उम्र 23 साल।
7. जोंस अंसाह निवासी अकरा घाना, उम्र 28 साल।
8. नोनसो ओहा निवासी इकोयी लागोस, नाइजीरिया, उम्र 30 साल।
9. हेनरी ओकोली निवासी उमुआहिया, फेस्टैक लागोस, नाइजीरिया, उम्र 31 साल।
10. उचे पॉल अमेची निवासी नाइजीरिया, उम्र 32 साल।
11. सलामी बाबुटुडे निवासी नाइजीरिया, उम्र 37 साल।
12. ओबालिम संडे ओके आर/ओ नाइजीरिया, उम्र 29 साल।
13. ओबुगो निवासी नाइजीरिया, उम्र 27 साल।
14. शाखनोजा जोलचीवा निवासी उज्बेकिस्तान, उम्र 36 साल।
15. डेसमंड उचेचुकवु न्वाका निवासी नाइजीरिया, उम्र 38 साल।
16. ननेका प्रिसिला एज़ेचुकवु निवासी नाइजीरिया, उम्र 49 वर्ष।
17. अमोकवु जॉन मंडे निवासी Ief, ओबियो, उम्र 23 साल।
18. लकी ओबुसेह निवासी अबुजा, मिन्ना, नाइजीरिया, उम्र 24 साल।
19. जुबेरू युनिसा निवासी ओचियोजोफा, नाइजीरिया, उम्र 36 साल।
20. विन्सेन्ट अचुनिके नाम्कवु निवासी लागोस, नाइजीरिया, उम्र 40 वर्ष।
21. जॉन एंथोनी निवासी बेनिन सिटी, अक्का, नाइजीरिया, उम्र 45 वर्ष।
22. जेनिफा उचे निवासी नाइजीरिया, उम्र 33 साल।
23. एवरिस्टस जिडोफोर आर/ओ एनुगु, नाइजीरिया।
24. लकी ओसेबोर निवासी एगबोर, डेल्टा, नाइजीरिया, उम्र 29 साल।
25. फेवर एगुअलोना निवासी इगुएबेन, एडो स्टेट नाइजीरिया, उम्र 20 साल।
26. विक्ट्री नवाचुकवु निवासी एगबोर, असबा, नाइजीरिया, उम्र 40 साल।
27. ताइवो अकिनवुन्मी निवासी एलेगा, ओगुन, नाइजीरिया, उम्र 25 साल।
28. वांग पेंग निवासी हेइलोंगजियांग राज्य, चीन, उम्र 36 साल।

पुलिस ने उन्हें एफआरआरओ के समक्ष पेश किया । जहां से उन्‍हें उनके देश भेजने के आदेश दिए गए। सभी विदेशियों को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। इस साल द्वारका पुलिस अब तक कुल 82 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट कर उनके देश भेज चुकी है। जिला पुलिस ने 2022 में कुल 437 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया था ।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article