देश में फिर बढ़ा कोरोना खतरा, मिले 4 नए वैरिएंट, 13 मौतें और 1252 एक्टिव केस

Must read

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं, एक्टिव केस 1252 तक पहुंच गए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 430 केस केरल और 325 महाराष्ट्र में मिले हैं। अब तक छह राज्यों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, एमपी और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। चंडीगढ़ में यूपी के एक व्यक्ति की भी इलाज के दौरान मौत हुई। PM मोदी के यूपी-बिहार दौरे को देखते हुए सुरक्षा के तहत 100 मीटर दायरे में सभी की कोविड जांच के निर्देश दिए गए हैं। ICMR ने बताया कि भारत में कोविड के चार नए वैरिएंट LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 मिले हैं, जिनमें JN.1 सबसे आम है और तेजी से फैलता है। WHO ने इन्हें गंभीर नहीं बताया लेकिन सतर्कता जरूरी मानी है। JN.1 की पहचान इम्यूनिटी को कमजोर करने वाले वैरिएंट के रूप में हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article