पुलिस के जवान का फंदे से लटका मिला शव, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

Must read

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली पुलिस के जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। जवान की पहचान सोनीपत की ऋषि कॉलोनी के निवासी रवि के रूप में हुई है। रवि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार, रवि ने चार साल पहले अपने पिता की जगह नौकरी ज्वॉइन की थी। रवि देर रात ड्यूटी से अपने घर वापस आया था और फिर सुबह उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को कांस्टेबल के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बता दें कि इससे पहले 19 मार्च को हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article