तेज रफ्तार आरटीवी पलटने से 28 जख्मी

Must read

–महिला समेत दो की हालत गंभीर
नई दिल्ली। कंझावला इलाके में एक तेज रफ्तार आरटीवी पलट गई।  इस हादसे में आरटीवी में सवार 28 लोग घायल हो गये,जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अचानक आरटीवी अनियंत्रित होकर पलट गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक,पुलिस को रात 11 बजे सूचना मिली की ब्र हशक्ति अस्पताल के पास एक आरटीवी पलट गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 28 लोगों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि रुट नंबर 114 की आरटीवी पीतमपुरा से कराला के बीच चलती है। रात करीब 11 बजे आरटीवी कराला की तरफ जा रही थी,जब अस्पताल के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। रात के समय बस में आफिस का काम ात्म कर घर जा रहे करीब 28 लोग सवार थे। सभी को संजय गांधी में भर्ती कराया गया है,जहां मेघा जैन (24)  और जोगेन्दर (26) की हालत नाजुक बताई जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article