पत्नी वियोग में नवयुवक पति ने खुदकुशी कर ली

Must read

–मायके चली गई थी पत्नी नाराज होकर
नई दिल्ली। पत्नी छोड़कर मायके क्या गई कि उसे लगने लगा कि अब उसका जीना ही बेकार है। पत्नी के वियोग में नवयुवक पति ने कल देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके का है। फिलहाल,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक,मोनू(20) नामक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहता था। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। बताया जाता है कि पति-पत्नी में अनबन होने की वजह से उसकी पत्नी इस समय उसे छोड़कर मायके चली गई थी। जिसकी वजह से वह दुखी रहता था। कई बार उसे लाने के लिए उसके घर भी गया लेकिन उसने आने से मना कर दिया। देर रात मोनू ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article