कुख्यात कारजैकर विनोद दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा

Must read

-मनोज बक्करवाला का दाहिना हाथ माना जाता है
-50 हजार का इनाम घोषित था
नई दिल्ली। दिल्ली, हरियाणा व यूपी पुलिस का वांटेड और कुख्यात कार जैकर मनोज बक्करवाला का दाहिना हाथ समझा जाने वाला विनोद कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। विनोद ही मनोज बक्करवाला की गैरमौजूदगी में गैंग चला रहा था। विनोद पर दिल्ली पुलिस ने पचास हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था।
स्पेशल सेल के एडिशनल उपायुक्त संजीव यादव के अनुसार सूचना मिली की मनोज बक्करवाला का दाहिना हाथ माना जाने वाला विनोद अलीगढ़ के गवाना इलाके में ठहरा हुआ है। सूचना को पुख्ताकर गुरूवार की देर रात पुलिस ने गबाना में रेड कर दी और उसे गिर तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि अलीगढ़ के खैर का रहने वाला विनोद 2003 में मनोज बक्करवाला के संपर्क में आया था। उस दौरान मनोज एक मामलें में जेल में बंद था। वहीं विनोद भी हत्या के प्रयास के मामले में सजा काट रहा था। मनोज के साथ मिलकर विनोद ने यूपी, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट, हत्या, कारजैकिंग आदि के कई दर्जन वारदातों को अंजाम दिया। हालांकि अभी दो महीने पहले मनोज बक्करवाला को दिल्ली पुलिस ने गिर तार कर लिया था। जिसके बाद विनोद ही गैंग को हेड कर रहा था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार विनोद से पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य बदमाशों के बारे में पता लगा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article