टावर पर चढ़ गया हेड कांस्टेबल

Must read

–कूदने की धमकी देकर किया परेशान
–पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप पर नीचे उतरा
नई दिल्ली। साउथ वेस्ट दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में परिवार वालों से तंग होकर एक हेड कांस्टेबल आज सुबह एयरटेल के टावर पर चढ़ गया। टॉवर से जोर जोर चिल्लाकर वह कूद जाने की धमकी देने लगा। परिवार वालों के काफी मनाने के बाद भी वह नीचे नही उतरा। मौके पर पहुंचे सीनियर पुलिस अधिकारियों के समङााने बुङााने के बाद वह टावर से नीचे उतरा।
जानकारी के अनुसार रामकुमार(43) नामक हेड कांस्टेबल अपने परिवार के साथ रोशनपुरा इलाके में रहता है। वह दिल्ली पुलिस में नजफगढ़ इलाके में पीसीआर में तैनात है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इधर बीच रामकुमार पारिवारिक बातों से तनाव में चल रहा था। जिसकी वजह से आए दिन उसके घर में ङागड़ा होता रहता था। आज सुबह रामकुमार अपने ही मकान पर लगे एयरटेल के टावर पर चढ़ गया। वह कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। परिवार वालों के काफी मान मनौव्वल के बाद भी वह नीचे नही उतरा। फौरन ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीनियर पुलिस अधिकारियो के साथ थानाध्यक्ष आनंद सागर पहुंच गए। काफी विनती करने के बाद वह नीचे उतरा। फिलहाल पुलिस हेड कांस्टेबल से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article