ननद,भाभी बनीं ङापटमारों का शिकार

Must read

-चेन ऐसी ङापटी की भाभी टीएसआर से नीचे जा गिरी
-गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। राजधानी में ङापटमारी की वारदातों पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम है। पुलिस इन पर लगाम कसने के लाख दावे करे लेकिन हकीकत इसके उलट है। बेखौफ बदमाश कहीं भी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। सरोजनी नगर में झपटमारों ने टीएसआर में सफर कर रही ननद और भाभी को अपना शिकार बनाया और झपटमारी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। इस दौरान युवती वाहन से नीचे गिर गई,जिससे उसे गंभीर चोट आयी है। पुलिस ने जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कल्यानी सिंहा अपनी ननद के साथ जेएनयू कैंपस में रहती है। कल्यानी सिंह का पति दुबई में नौकरी करता है। कल शाम कल्यानी अपनी ननद संध्या के साथ सरोजनी नगर मार्केट जा रही थी। दोनों एक टीएसआर में बैठकर जा रही थी। टीएसआर विजय राजे सिंधिया मार्ग से मुड़ा ही था कि तभी बाइक सवार बदमाशों ने ङापट्टा मार कल्यानी का गले में पहना आभुषण छीनने की कोशिश करने लगे। बदमाशों द्वारा आभुषण छीनते देखकर संध्या ने भाभी की मदद करनी चाही लेकिन एक युवक ने उसे पीछे धकेल दिया।
अचानक बदमाशों द्वारा आभूषण छीने जाने के कारण कल्याणी चलती टीएसआर से नीचे गिर गई,जिससे उसे गंभीर चोट लगी। जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article