आश्रम में आग,महिलाओं को सुरक्षित निकाला

Must read

–ब्रह्मकुमारी आश्रम में आग लगी
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में ब्रह्म कुमारी आश्रम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। घटना के वक्त आश्रम में सैकड़ों महिलायें मौजूद थीं। जिससे वे आग से घिर गयी। फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों की मदद से आग में फंसी महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग को काबू करने करीब आधे घंटे लगे। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही असल नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।
जानकारी के अनुसार नरेला स्थित बवाना रोड पर ब्रह्म कुमारी आश्रम मौजूद है। इस आश्रम में सैकड़ों महिलायें रहती हैं। आश्रम में योग वगैरह के कार्यक्रम भी चलाये जाते हैं। आज दोपहर करीब बारह बजे आश्रम के एक कमरे में आग लग गई। आग काफी तेज थी जिसकी वजह से काफी महिलायें इसमें फंस गयी। लोगों ने फौरन ही मामले की जानकारी पुलिस व फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग से घिरी सभी महिलाओं को सकुशल निकाल लिया। इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article