तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार की जान ली

Must read

–बस चालक बस छोड़कर फरार
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में एक बेलगाम तेज रफ्तार डीटीसी बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी। मरने वाले शख्स का नाम विकेन्द्र है और वह मूलरुप से उत्तराखण्ड का रहने वाला है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से उत्तराखण्ड का रहने वाला विकेन्द्र (२५) मयूर विहार में परिवार के साथ रहता था। बीती रात वह बाइक से घर की तरफ आ रहा था। मयूर विहार फेस-1 स्थित सीआरपीएफ कैंप के सामने तेज रफ्तार डीटीसी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में विकेन्द्र की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article