छत से गिरकर युवक की मौत

Must read

 
 
छत से गिरकर युवक की मौत
प्लास्ट करने के दौरान युवक का फिसला पैर
घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
नई दिल्ली। यमुनापार के आनंद विहार इलाके में प्लास्टर कर रहा एक मजदूर छत से गिर गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जीटीबी हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार वसीम(18) नामक युवक अपने परिवार के साथ लोनी गाजियाबाद में रहता था। मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बताया जाता है कि गुरूवार को आनंद विहार इलाके में छत का प्लास्टर करने के दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने फौरन ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिसकर्मी पहुंच गए। घायल वसीम को फौरन ही जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को जीटीबी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article