अस्पताल में विदेशी युवती से छेड़छाड़, आरोपी धरा

Must read

Molestationराजधानी के  मंदिर मार्ग स्थित लेडी हार्डिंग अस्पताल में उपचार कराने आई नीदरलैंड की एक युवती के साथ छेड़छाड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस सिलसिले में पहाडग़ंज के एक युवक को विदेशी महिला से छेड़छाड़ किये जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी भी उस वक्त अस्पताल में उपचार के लिए आया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक डीयू का छात्र है। अस्पताल में अपने साथ हुई इस घटना के बाद छेड़छाड़ की शिकार महिला ने पुलिस से कहा कि भारत में महिलाएं काफी असुरक्षित है, देश की राजधानी में महिला मरीजों के साथ छेडख़ानी होती है, ताज्जुब है लोग कैसे यहां रहते हैं? छेड़छाड़ की शिकार यह विदेशी युवती सोमवार को ही वापस अपने देश लौट गई।

— लेडी होर्डिंग अस्पताल का है मामला
— पीड़ित युवती दो दिन पहले ही अपने देश हो गई रवाना
— छेड़छाड़ का आरोपी युवक डीयू का छात्र

पुलिस के मुताबिक नीदरलैंड निवासी 24 वर्षीय युवती मेडिकल की छात्रा है, और तीन माह के वीजा पर भारत आई थी। रविवार को वह लेडी हार्डिंग अस्पताल में अपना उपचार करने के लिए गई थी। जहां एक युवक उसे मिला। वह युवती को डॉक्टर से मिलाने के बहाने ओपीडी वार्ड के पीछे ले गया और उसके साथ छेडख़ानी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। युवती के शोर मचाने पर युवक वहां से भाग निकला। शोर सुनकर एकत्र हुए अस्पताल के स्टाफ ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। विदेशी युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला होने की सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी वहां पहुंच गए। युवती की शिकायत पर मंदिर मार्ग थाने में मामला दर्जकर लिया गया। जांच में पता चला कि एक युवक पहाडग़ंज से अस्पताल आया था और घटना के बाद से ही वह गायब है। पुलिस ने उसे उसके घर से दबोच लिया। आरोपी युवक का नाम दुष्यंत बताया जाता है और यह डीयू का छात्र है। इस घटना से युवती इतनी घबरा गई कि वह सोमवार को ही अपने देश वापस लौट गई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article