छत से गिरकर तीन साल के बच्चे की मौत

Must read

नई दिल्ली, 01 मार्च। मां की थोड़ी सी चूक एक बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो गई। घटना न्यू अशोक नगर की है। यहां एक मां अपने तीन साल के बेटे आकाश को लेकर छत पर थी।

लेकिन थोड़ी सी निगाह उस पर से क्या हटी, बच्चा छत से नीचे गिर गया। फौरन उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में हैं।
जानकारी के मुताबिक पुष्पेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ न्यू अशोक नगर के दल्लुपुरा में रहता है। वह कारपेंटर का काम करता है। पुष्पेंद्र की पत्नी अपने बेटे आकाश को लेकर छत पर बैठी हुई थी। तभी नीचे से बड़े बेटे ने आवाज लगाई। मां आवाज सुनकर नीचे आई लेकिन तब तक आकाश छत के किनारे पहुंच गया और फिसल गया। बच्चे को फौरन नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article