हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली में साल 2020 में हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता मोहम्मद अयाज को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद अयाज पर 1 लाख का इनाम रखा था। तीन साल बाद इस मामले मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि वर्ष 2020 फरवरी में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन को रहे थे। उसी दौरान दंगे भड़क गए थे। 25 फरवरी को वजीराबाद रोड पर चांद बाग के पास दंगे में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में युवती समेत पांच मुख्य आरोपित थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article