सीमा हैदर पड़ोसी महिला मिथिलेश भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी

Must read

ग्रेटर नोएडा। नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पति सचिन मीणा को ‘लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का’ कहने वाली पड़ोसी महिला की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, सीमा हैदर पड़ोसी महिला मिथिलेश भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने पड़ोसी महिला को मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है। वकील एपी सिंह ने कहा कि मिथिलेश भाटी को सचिन के बारे में उनकी “अपमानजनक” टिप्पणियों के लिए देश के हर पति से प्रतिक्रिया मिलेगी।बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सचिन को पड़ोसी महिला कह रही है, सचिन, क्या है सचिन में, लप्पू सा सचिन है, मुंह से बोलना आवे ना, बोलता तो है ना, झींगुर सा लड़का है, उससे प्यार करेगी वो। हाथ फिराती रहे, ये प्यार है? बता दें कि अपने इस कमेंट के बाद मिथिलेश रातोंरात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। अब एपी सिंह इन टिप्पणियों को लेकर मिथिलेश भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।यह टिप्पणी हर पति का अपमान है। हमारे जैसे विविधतापूर्ण देश में, त्वचा के रंग और शारीरिक विशेषताओं के आधार पर अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article