सीएम केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था को लेकर उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने अपने खत में लिखा है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था की हालत बहुत ही चिंतजानक हो गई है। दिल्ली का हर नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। केजरीवाल ने आगे लिखा, दिल्ली की कानून व्यवस्था के लिए सीधे उपराज्यपाल और गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। नागरिकों, विधायकों और आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर कानून व्यवस्था सुधारी जाए। इसके साथ ही थाना लेवल कमिटी फिर से शुरू की जाए। आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ रहे अपराध को लेकर सोमवार को भी एलजी वीके सक्सेना की भूमिका पर सवाल उठाया। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि एलजी से दिल्ली की कानून-व्यवस्था नहीं संभल रही है, इसलिए अपराध लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आरके पुरम इलाके में दो सगी बहनों की हत्या की घटना के बाद रविवार शाम को डीयू के साउथ कैंपस में छात्र की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि एलजी बताएं कि उन्होंने कितनी पीसीआर वैन बढ़ाईं, किन थानों का दौरा किया और कितनी बार पुलिस आयुक्त को बुलाकर उनकी जवाबदेही तय की गई। वहीं, इसी मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी निशाना साधा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article