सिर्फ दो साल में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात हुआ दोगुना : पीएम मोदी

Must read

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के गांधीनगर में सेमीकॉनइंडिया 2023 सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सेमीकॉन इंडिया 2023 प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों से अपील की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने आए हुए निवेशकों का भी स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज हवा का रुख बदला हुआ है। यह सब आप लोगों की वजह से संभव हुआ है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि 21वीं सदी के भारत में आपके लिए अपार अवसर हैं। भारत का लोकतंत्र, भारत की जनसांख्यिकी और भारत से मिलने वाला लाभांश आपके व्यवसाय को दोगुना, तिगुना कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे सॉफ्टवेयर को अपडेट करना आवश्यक है, वैसे ही यह कार्यक्रम भी है। सेमीकॉनइंडिया के माध्यम से उद्योग, विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के साथ संबंध अपडेट होते रहते हैं। मेरा यह भी मानना है कि संबंधों में तालमेल के लिए यह आवश्यक है।
सेमीकॉनइंडिया कॉन्फ्रेंस 2023 में पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत के डिजिटल क्षेत्र और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण में तेजी से वृद्धि देख रहे हैं। कुछ साल पहले भारत इस क्षेत्र में एक उभरता हुआ खिलाड़ी था और आज, वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में हमारी हिस्सेदारी कई गुना बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 30 बिलियन डॉलर से भी कम था। आज यह 100 अरब डॉलर को पार कर गया है। सिर्फ दो साल में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात दोगुना हो गया है। भारत में निर्मित मोबाइल फोन का निर्यात दोगुना हो गया है। जो देश कभी मोबाइल फोन का आयातक था, वह आज दुनिया के बेहतरीन मोबाइल फोन बनाकर उनका निर्यात कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया इंडस्ट्री 4.0 की गवाह बन रही है। जब भी दुनिया में कोई औद्योगिक क्रांति आई है, तो उसकी नींव किसी भी क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाएं रही हैं। यह पहले की औद्योगिक क्रांतियों और अमेरिकी सपने के बीच का संबंध था। आज, मैं चौथी औद्योगिक क्रांति और भारतीय आकांक्षाओं के बीच वही संबंध देख सकता हूं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article