लापता हुए मासूम को पुलिस ने आठ महीने बाद किया बरामद

Must read

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी से 10 मई को अगवा किए गए सवा महीने के मासूम को पुलिस ने 8 महीने बाद बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मासूम की मां शिवांगी ने बच्चों के अपहरण के मामले में अपनी मां बबीता को जेल भिजवा दिया था। उस दौरान बबीता ने मासूम को हापुड़ में दंपती को बेचने की जानकारी दी थी। इसमें एक अन्य आरोपी ने भी भूमिका भी बताई गई थी। अब बिसरख कोतवाली पुलिस पूरे मामले का प्रेस वार्ता कर खुलासा करेगी। शाहबेरी में रहने वाली शिवांगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने इस्लाम से प्रेम विवाह किया था। उसके गर्भवती होने के दौरान देखभाल के लिए उसकी मां बबीता अप्रैल माह में शाहबेरी में आई थी। शिवांगी ने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद भी बबीता बेटी के घर रुकी हुई थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article