रक्षाबंधन पर एक शख्स को दो पत्नी समेत पीट-पीटकर मार डाला

Must read

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में रक्षाबंधन के मौके पर ओरमांझी इलाके में दो भाइयों के बीच आपसी विवाद होने के बाद तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ओरमांझी पुलिस ने बताया कि झामेश्वर, संगीत और संजू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।  पुलिस का कहना है कि झामेश्वर और उसके भाई का होटल है। कुछ दिन पहले झामेश्वर का जानवर उसके भाई के होटल में चला गया था। इसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। झामेश्वर गुरुवार की सुबह होटल खोलने जा रहा था तभी दर्जनों लोग उसके घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। झामेश्वर के साथ मारपीट होते देख उसकी दोनों पत्नियों सामने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की जाने लगी। पुलिस ने बताया कि तीनों के साथ काफी देर तक मारपीट की गई। मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मारपीट करने में मृतक का भाई शामिल था। ग्रामीण तीनों मृतकों को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के पीछे क्या विवाद है, इसकी भी जांच चल रही है। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों भाइयों को कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों बार-बार आपस में विवाद कर रहे थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article