मोमबत्ती फैक्ट्री में आग लगने से अब तक 7 लोगों की मौत

Must read

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ इलाके में एक मोमबत्ती फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पिंपरी-चिंचवड़ नगर आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि फायर ब्रिगेड को कल दोपहर करीब 2.45 बजे तलावड़े की एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक, कई लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। फैक्ट्री में स्पार्कलिंग मोमबत्तियां बनाई जाती हैं, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर जन्मदिन समारोह के लिए किया जाता है। शेखर सिंह ने कहा कि आग पूरी तरह से बुझ गई है लेकिन आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले सभी सात लोगों में छह महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, सभी घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। नगर निगम आयुक्त के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल वह आग लगने के कारण का पता लगा रहे हैं। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कई दमकल गाड़ियां पहुंची, जिसकी मदद से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं हादसे के बाद यहां भारी संख्या पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई। तुरंत लोगों को फैक्ट्री से दूर कर दिया गया और झुलसे हुए लोगों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे मरने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है, फिलहाल शवों की पहचान ​की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article