मां से नाराज होकर घर से निकली नाबालिग के साथ दो लोगों ने किया दुष्कर्म

Must read

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके में 12 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक होमगार्ड सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि शनिवार को दो लोगों ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया। लोनी के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार भाई का मोबाइल तोड़ने पर मांग ने लड़की को डांट दिया था। डांटने से नाराज होकर लड़की घर छोड़कर चली गई। उसने एक दुकान पर मोबाइल की मरम्मत कराई और एक ई-रिक्शा में सवार हो गई, जिसमें एक आरोपी भी यात्रा कर रहा था। पुलिस ने कहा कि आरोपी उसे होमगार्ड के आवास पर ले गया, जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। लड़की ने अपने पिता को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने पुलिस से संपर्क किया, उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article