भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेगी आप

Must read

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर झूठ प्रचारित करने का आरोप लगाया। आप ने कहा है कि भाजपा आप नेताओं को बदनाम कर रही है और दिल्ली के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को पटरी से उतार रही है। आप के वरिष्ठ विधायक एवं विधायक कुलदीप कुमार ने प्रेसवार्ता कर कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस बारे में पहले ही भाजपा को मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने एलजी के आदेश पर बर्खास्त किए गए युवा पेशेवरों को भाजपा द्वारा अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग इसे नहीं भूलेंगे और आप इस मामले को कानूनी तौर पर आगे बढ़ा रही है। गलत सूचना फैलाने के आरोप पर भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article