बुजुर्ग को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर, मौत

Must read

नई दिल्ली। यमुना विहार में सड़क पार कर चिड़ियों को दाना डालने के लिए जा रहे निगम स्कूल से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग गिरते ही अचेत हो गए। हादसे के बाद आरोपित मोटरसाइकिल समेत मौके से फरार हो गया। वारदात एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गंभीर हालत में उन्हें पंचशील अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें यशौदा अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान ख्याली राम (74) के रूप में हुई है। भजनपुरा थाना पुलिस प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
ख्याली राम अपने परिवार के साथ यमुना विहार में रहते थे। परिवार में पत्नी जीवनलता, तीन बेटे संजय, विजय और अजय हैं। बुजुर्ग बी ब्लाक में अपने घर का निर्माण करवा रहे थे। विजय ने बताया कि उनके पिता रोज सुबह चिड़ियों को दाना डालते थे। वह 24 जुलाई को चिड़ियों को दाना डालने जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बुरी तरह से घायल होने से उनकी मौत हो गई। आरोपित का पुलिस पता नहीं लगा पाई है। फेडरेशन आफ आरडब्ल्यूए यमुना विहार के सचिव अधिवक्ता अनिल कुमार ने एलजी को पत्र लिखकर यमुना विहार में स्कूलों के आसपास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि ब्रेकर होता हो हादसा नहीं होता।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article