बिग बॉस विनर एल्विश यादव से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

Must read

गुरुग्राम।  बिंग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विजेता गुरुग्राम के एल्विश यादव से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सेक्टर 53 थाने में इसकी एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है। इसको लेकर एसीपी क्राइम वरुण दहिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देंगे। एल्विश की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने बुधवार देर रात केस दर्ज किया। सर्विलांस व तकनीकी सहायता के बाद आरोपित का पता चलने पर सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गुजरात के वडनगर से धर दबोचा।एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि सेक्टर 52 के वजीराबाद निवासी एल्विस यादव ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह बीते दिनों अपने मैनेजर के साथ देश से बाहर गए थे। जब वह 17 अक्टूबर को वापस आए तब उन्हें उनके वाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज मिले। उन्हें और उनके मैनेजर दोनों को मैसेज भेजे गए थे। आरोपित ने पहले 40 लाख और फिर एक करोड़ की रंगदारी मांगी। एल्विश ने बुधवार को सेक्टर 53 थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में एक टीम गठित की। इसके बाद आरोपित की जानकारी हासिल की गई। वडनगर की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस से संपर्क किया गया। वहां की पुलिस की सहायता से गुरुग्राम पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।आरोपित की पहचान 25 वर्षीय शाकिर मकरानी के रूप में हुई। गुरुग्राम पुलिस उसे लेकर आ रही है। कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article