बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक, उत्तरकाशी में बिजली गिरने से एक की मौत

Must read

द्रप्रयाग। उत्तराखंड में रविवार तड़के से पहाडी और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा बाधित हुई। सोनप्रयाग में यात्रियों को केदारनाथ जाने से रोका गया है।
उत्तरकाशी के पुरोला के कंडियाल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से चार व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। जिनमें एक युवक की अस्पताल लाते समय मौत हो गई है। खेतों में धान की रोपाई करते समय यह घटना हुई है। आकाशीय बिजली से अभिषेक (20) पुत्र धीरज पाल निवासी कंडियाल गांव की मौत हुई है। जबकि निखिल पुत्र खुशपाल, अशोक पुत्र खुशपाल और चंद्र सिंह जयाड़ा निवासी कंडियाल गांव झुलसकर घायल हुए हैं। जिन्हें सीएचसी पुरोला में प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद उन्हें देहरादून कोरोनेशन अस्पताल में रेफर किया गया। वहीं नौगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत जरड़ा के सिनदरा नामे तोक में आकाशीय बिजली गिरने से चार पशुओं की मौत हो गई। पशुओं को चुगाने के लिए गई एक लड़की भी झुलस गई है। वहीं बागेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने से कपकोट तहसील क्षेत्र में 400 बकरियों की मौत हो गई है। तहसील प्रशासन की टीम घटना स्थल पहुंची। मुआयना किया और रिपोर्ट आपदा प्रबंधन को भेज दी है। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि बकरी पालकों को भारी नुकसान हुआ है। जिसका शीघ्र मुआवजा दिलाया जाएगा। सूचना पाकर पशुपालन और राजस्व विभाग की टीम झुनी गांव गई है। मौका मुआयना किया गया गया है। घटना स्थल पर बज्रपात से 400 बकरियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जिससे चरवाहों का भारी नुकसान हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए रविवार से देहरादून समेत सात जनपदों में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया गया है। इस दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article