बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, चार जवानों की मौत, निगरानी जारी

Must read

चंडीगढ़। पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई है। घटना के बाद स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया। पूरे इलाके को सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। हेलिकॉप्टर और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार फायरिंग में चार जवानों की मौत हुई है। जवानों के परिवारों को मामले की सूचना दी जा रही है। सूत्रों ने बताया आर्मी अधिकारियों ने कैंट अंदर घरों में रहने वाले लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी है।
मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग पर बठिंडा एसएसपी ने कहा कि मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग आतंकी घटना नहीं है। सूत्रों के अनुसार, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन से मैगजीन के साथ एक इंसास राइफल दो दिन पहले गायब हुई थी। लापता हथियार की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article