पानी के बकाया बिलों के लिए सीएम केजरीवाल लाए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पानी के बकाया बिल वालों के लिए एक स्कीम लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि लोग वन टाइम सेटलमेंट के जरिए पानी का बिल भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 11.7 लाख लोगों पर पानी का बिल बकाया है। दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों पर दिल्ली सरकार का पानी का 5737 करोड़ रूपया बकाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों के पानी के बिल गड़बड़ हो गए हैं। राजधानी में कुल 27.6 लाख घरेलू मीटर हैं और पानी का बिल न भरने वालों में 11.7 लाख घरेलू मीटर हैं। इन पर दिल्ली सरकार का 5737 करोड़ रुपये का बकाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लेकर आई है। जिन लोगों की दो या दो से अधिक ओके रीडिंग है या इससे कम होगी, उनके बिल की रीडिंग को माह के हिसाब से बांटा जाएगा। जिन लोगों की एक से या एक से कम ओके रीडिंग होगी, उनके पड़ोसी के बिल के आधार पर उसका बिल तय किया जाएगा। इससे 7 लाख उपभोक्ताओं के बिल शून्य हो जाएंगे। इसके साथ ही एक लाख 50 हजार के बिल कुछ बचेंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि एक अगस्त से हम स्कीम लागू कर देंगे। उन्हें तीन माह का समय दिया जाएगा। नया बिल आएगा, उसे लोगों को भरना होगा। अगर वह बिल नही भेरेंगे तो फिर उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। लगभग 11.7 लाख उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा, जिनमें से 20 हजार लीटर मुफ्त पानी इस्तेमाल करने वाले लगभग सात लाख उपभोक्ताओं के बिल जीरो हो जाएंगे। 1 अगस्त से इस स्कीम को तीन महीने के लिए लागू किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article