पत्नी खाती है गुटखा, तलाक की आ गई नौबत

Must read

आगरा। गुटखे की लत से एक घर टूटने की कगार पर है। पत्नी के गुटखा खाने से पति अपनी पत्नी को तलाक दे रहा है। परिवार परामर्श केंद्र में पहले इस मामले में समझौता कराया गया था। पति पत्नी को घर ले गया। पत्नी ने चोरी छिपे फिर गुटखा खाया। पति को पता चल गया। रार हो गई। अब दोनों अलग हो गए हैं। मुकदमे के आदेश हुए हैं। पत्नी का आरोप है कि पति उसे छोड़ने के लिए बहाना बना रहा है। नवविवाहित जोड़े का यह मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है। छह माह पहले ही शादी हुई थी। दो माह पहले दोनों में सुलह कराई गई थी। महिला अपनी ससुराल चली गई थी। बात फिर बिगड़ गई। तीन तारीख पड़ीं। काउंसलिंग कराई गई। पति ने साफ कह दिया कि पत्नी गुटखा नहीं छोड़ सकती। उसे अच्छा नहीं लगता। इसलिए पत्नी को छोड़ रहा है। पत्नी गुटखा खाती है। कोई उससे कुछ पूछे तो चोरी छिपे कहीं भी पीक मार देती है। वहीं पत्नी का आरोप है कि पति की दहेज की मांग पूरी नहीं हुई है। उसका ससुराल में उत्पीड़न किया जाता है। पति उसे छोड़ना चाहता है। इसलिए यह बात बोल रहा है। उसकी छवि खराब कर रहा है। गुटखा खाने पर रिश्ते टूटने लगें तो पर नहीं कितने घरों में तलाक हो जाए। महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मुकदमे के आदेश हुए हैं। दोनों पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा है। शादी के 6 महीने में दो बार मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। एक बार मामला सुलझाने की कोशिश की जा चुकी है। मामले में दोबारा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में दोनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। दोनों को समझाने की कोशिश की जाएगी। मामला जानने के बाद कार्रवाई होगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article