पति ने 3 तलाक देकर अपने पिता के साथ हलाला कराया

Must read

गाजियाबाद। जिले के मोदीनगर में एक गांव की मुस्लिम महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे 3 तलाक देकर अपने पिता से हलाला करा दिया। इसके बाद भी पति का उत्पीड़न कम नहीं हुआ और महिला को उसके 4 बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत करने पर महिला को बच्चों सहित जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर भोजपुर थाने में पति समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसीपी रितेश त्रिपाठी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। टीम जांच कर रही है।
निवाड़ी थाना एरिया निवासी पीड़िता का 27 मार्च 2014 को निकाह भोजपुर के एक व्यक्ति से हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। बाइक और 2 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके चलते आए दिन मारपीट की जाती थी। महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि 2 जुलाई 2021 को पति ने विवाहिता के गांव की एक विधवा महिला से कोर्ट मैरिज कर ली, जिसकी जानकारी होने पर गांव में पंचायत हुई। पंचायत के दौरान पति ने दिखावा करते हुए विधवा महिला को 10 रुपये के स्टांप पर तलाक दे दिया था। आरोप है कि इसके बाद कुछ दिन तक सबकुछ सही चला, लेकिन दोबारा से उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। विरोध करने पर पति ने 3 तलाक दे दिया। दोबारा पत्नी का दर्जा देने के लिए विवाहिता पर हलाला करने का दबाव बनाया और जबरन अपने पिता के साथ हलाला कराया। 5 मई को पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article