धार्मिक स्थल को उपद्रवियों ने बनाया निशाना, रात में की आगजनी, गुरुग्राम से हटी धारा 144

Must read

गुरुग्राम। गुरुग्राम में हिंसा का दौर अभी भी खत्म नहीं हो रहा है। रविवार की रात और सोमवार सुबह के बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने फिरोज गांधी कॉलोनी में स्थित एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाया और आग लगा दी है। धार्मिक स्थल के केयरटेकर ने इस बात की सूचना पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। बता दें कि गुरुग्राम से धारा 144 अब हटा दी गई है।
केयरटेकर घसीटे राम ने कहा कि वह धार्मिक स्थल से घर के लिए रात साढ़े आठ बजे निकला था, इसके बाद रात डेढ़ बजे उसे कॉल आया कि आग लगा दी गई है। घसीटे राम ने कहा कि लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन जब मैंने वहां जाकर देखा, तब गेट के भीतर रखी चीजें जल चुकी हैं। मुझे पता चला है कि 5-6 युवा लड़कों का एक समूह वहां इकट्ठा हुआ और उन्होंने आग लगा दी है।
सेक्टर-57, बादशाहपुर, मानेसर, कासन, पटौदी, भोड़ाकलां, राठीवास में आगजनी और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। शहर के भीतर शांति थी, लेकिन फिरोज गांधी कॉलोनी की घटना से माहौल बिगड़ने की आशंका है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article