दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र शुरु

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुधवार सुबह से शुरू हो गया। इसकी शुरुआत वंदेमातरम के साथ हुई। इस दौरान स्पीकर की जिम्मेदारी डिप्टी स्पीकर राखी बिड़लान संभाल रही हैं। सदन की शुरुआत के साथ ही बीते कुछ माह के दौरान विभिन्न हादसों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही सुलभ शौचालय की शुरुआत करने वाले बिंदेश्वर पाठक को भी सदन में श्रद्धांजलि दी गई। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री का 55वां जन्मदिन है तो सदन में अरविंद केजरीवाल को भी बधाई दी गई। गौरतलब है कि विधानसभा के इस सत्र को बुलाने पर एलजी वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी। इस खत को स्पीकर ने अनावश्यक बताया है। स्पीकर ने कहा, सत्र नियमों के अनुरूप ही हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एलजी के पत्र का समर्थन किया। बिधूड़ी ने कहा, दिल्ली विधानसभा देश में अकेली ऐसी है, जो सभी नियमों को दरकिनार कर चलती है। बिधूड़ी की इस बात पर स्पीकर ने आपत्ति जताते हुए उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article