दिल्ली पुलिस कानूनी समाधान के प्रति महिलाओं को प्रशिक्षित करेगी

Must read

नई दिल्ली। महिलाओं को उनके प्रति होने वाले विभिन्न अपराधों और उनके कानूनी समाधान के प्रति दिल्ली पुलिस एमपॉवर हर महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली पुलिस एक सीरीज लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज को सोशल मीडिया पर लॉन्च किया जाएगा, ताकि घरों में रहने वाली और बाहर काम करने वाली सभी महिलाओं को इसका फायदा मिल सके। दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने बताया कि दिल्ली पुलिस महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें जागरूक करने के लिए समय.समय पर कई योजनाएं लाती है। इसी कड़ी के तहत एमपॉवर हर महिला सशक्तिकरण को समर्पित दिल्ली पुलिस का एक और प्रयास है। एमपॉवर हर एक वीडियो सीरीज है, जिसमें सरल शब्दों में महिलाओं को उनके प्रति होने वाले विभिन्न प्रकार के अपराधों और उनके कानूनी समाधान के प्रति हर शनिवार को महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल एमपॉवर हर की 10 सीरीज लॉन्च की जाएंगी। प्रत्येक शनिवार को एक सीरीज सोशल मीडिया पर जारी की जाएंगी। दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने बताया कि दिल्ली पुलिस महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें जागरूक करने के लिए समय.समय पर कई योजनाएं लाती है। इसी कड़ी के तहत एमपॉवर हर महिला सशक्तिकरण को समर्पित दिल्ली पुलिस का एक और प्रयास है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article