डीयू हत्याकांड : झगड़ा बना निखिल की जान का दुश्मन

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के साउथ कैंपस में आर्यभट्ट कॉलेज के गेट के बाहर गर्लफ्रेंड को लेकर झगड़े में स्कूल आफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के छात्र निखिल चैहान की रविवार को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वह बीए (आनर्स) राजनीतिक विज्ञान के प्रथम वर्ष का छात्र था। छात्रों के बीच झगड़े का पूरा मामला सात दिन पहले शुरू हुआ था। पिछले रविवार को चाकू मारने वाले छात्र ने निखिल की गर्लफ्रेंड के साथ बदसलूकी की थी। जब आरोपित छात्रों का कॉलेज में झगड़ा हुआ था तब पहले एक छात्र ने निखिल की गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार दिया था। इसे लेकर निखिल ने उसकी बुरी तरीके से पिटाई की थी।
उस वक्त वह छात्र खुद को अपमानित महसूस कर वह उस दिन अपने घर चला गया था। कल रविवार को उसने तीन साथियों के साथ पूरी योजना बनाकर दोपहर करीब 12बजकर 30 मिनट पर कालेज के गेट के बाहर आकर खड़ा हो गया था। जैसे ही निखिल प्रेमिका के साथ कालेज के गेट पर आया चारों छात्रों ने उसे दबोच कर पिटाई शुरू कर दी। एक ने उसके सीने पर चाकू मार दिया। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक निखिल के साथ ही एओएल फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। गिरफ्तार आरोपित में एक का नाम हारून है। गिरफ्तार छात्रों से पूछताछ कर अन्य दो छात्रों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें दो आरोपित नजर आ रहे हैं। कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात के दौरान चार छात्रों की तस्वीरें कैद मिली हैं। पुलिस ने तस्वीरों के आधार पर पूछताछ कर चारों छात्रों की पहचान कर ली है। बता दें कि जिस युवती को लेकर छात्रों के बीच झगड़ा हुआ वह निखिल के कॉलेज की छात्रा नहीं है। रविवार को वह निखिल से मिलने के लिए कॉलेज के बाहर आई थी। डीसीपी का कहना है कि चरक पालिका अस्पताल से दोपहर करीब साढे़ 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आर्यभट्ट कॉलेज के बाहर चाकू मारने से घायल निखिल चैहान नाम के छात्र को वहां लाया गया है। जांच से पता चला कि निखिल बी ब्लाक, पश्चिम विहार का रहने वाला था। एक सप्ताह पहले भी निखिल जब गर्लफ्रेंड को लेकर कॉलेज आया था तब चाकू मारने वाले आरोपित छात्र ने उसकी प्रेमिका के साथ बदसलूकी की थी। निखिल तीन भाइयों में मंझला था। वह पढ़ाई के साथ ही मॉडलिंग भी करता था। गीतों की तीन एलबम भी बना चुका है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article