टोल मांगने पर महिला की दबंगई, महिला कर्मचारी के बाल नोंचे

Must read

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में टोल कर्मियों के साथ बदसलूकी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में एक महिला ने दंबगई दिखाते हुए महिला टोल कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला ने टोल शुल्क मांगने पर टोल बूथ में घुसकर महिला कर्मचारी के साथ मारपीट की है। यह पूरी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया है। घटना दादरी थाना क्षेत्र के लुहारली टोल की बताई जा रही है। महिला टोल कर्मी के साथ मारपीट और गाली-गलौज का 49 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा पर आरोपी महिला ने दबंगई दिखाते हुए टोल केबिन में घुसकर महिला कर्मी को डराया-धमकाया और उसके बाल नोंचे, मुंह दबाया और फिर कुर्सी से नीचे गिरा दिया। बताया जा रहा है कि यह वारदात आज यानी सोमवार की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article