झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने पत्रकारों को किया सम्मानित

Must read

-झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा झारखं डमें आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि थे मौजूद
धनबाद। देश के जाने माने भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ लगातार पत्रकारों के लिए संघर्ष करता आ रहा है। इसी कड़ी में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की झारखंड राज्य इकाई झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मजदूर दिवस पर एक सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश से पत्रकारों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो जबकी सम्मानित अतिथि के रुप में झामुमो के वरिष्ठ विधायक मथुरा महतो एवं भाजपा विधायक किशुन दास शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि, पत्रकारों को विश्वसनीयता बनाकर रखनी चाहिए, आप लोकतंत्र के प्रहरी के रुप में होते हैं इसलिए पत्रकारों को लोकतंत्र का चैथा स्तंभ कहा जाता है। वहीं झामुमो के सचेतक वरिष्ठ विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि ,नेता हो या पत्रकार, सभी को संयमित रहना चाहिए। श्री महतो अप्रत्यक्ष रूप से पिछले दिनों एक न्यूज चैनल के निदेशक को जेल भेजे जानें की घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। कार्यक्रम में सिमरिया से भाजपा विधायक किशुन दास ने कहा कि वे पत्रकार हितों के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में आवाज बुलंद करने वाला संगठन झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के साथ खड़े रहते हैं। पत्रकार सुरक्षा कानून समय की मांग है और वे आगामी विधान सभा में इसे प्रश्नकाल में मजबूती से उठायेंगे। उन्हों ने पत्रकारों के लिए जेजेए चतरा जिला इकाई को एंबुलेंस देने की भी घोषणा की। वहीं झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार कौशलेंद्र ने विस्तार से जानकारी दी,पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने एवं डिजीटल मिडिया के लिए कोड ऑफ कंडक्ट की बात कही। जेजेए के कार्यकारी अध्यक्ष अमरकांत ने झारखंड में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी, उन्हों ने कहा कि जेजेए ने पत्रकार संगठनों की भीड़ में अपनी कार्यशैली से अपनी अलग पहचान बनाई है। कोरोनकाल के उपरांत लगभग आर्थिक संकट से जूझ रहे पत्रकारों, गंभीर रूप से बीमार पत्रकारों एवं उनके परिजनों की सहायता की है। दिवंगत पत्रकार चंदन तिवारी की पत्नी को नौकरी का मामला हो या फिर बेकसूर पत्रकार की गिरफृतारी का मामला सभी मामलों का निपटारा जेजेए ने किया है। नई दिल्ली से आए भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने अपने एसोसिएशन के बारे में कहा कि ,पत्रकार हित में यह संगठन लगातार संघर्षरत रही है। अलग-अलग राज्यों में पत्रकार इनके सिद्धांतों को समझकर एकजुट हुए है और आज यह 22000 पत्रकारों के साथ दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन होने का गौरव प्राप्त कर चुका है। श्री सिंह ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता और अनुशासन किसी को देखना हो तो वे बीएसपीएस के कार्यक्रमों में देख सकते हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तमिलनाडू राज्य इकाई अध्यक्ष ए जे बी सगायाराज ने कहा कि झारखंड से चेन्नई और वेल्लोर इलाज के लिए जाने वाले पत्रकारों को बीएसपीएस तमिलनाडू राज्य इकाई के प्रयास से 30 प्रतिशत की छूट गंभीर बीमारी से जूझ रहे पत्रकारों को दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन बीएसपीएस के राष्ट्रीय महासचिव जेजेए संस्थापक शाहनवाज हसन ने कहा कि झारखंड की हेमन्त सोरेन सरकार ने जेजेए की पहल पर अबतक दो दर्जन से अधिक पत्रकारों को आर्थिक सहायता 24 घंटे के अंदर मुहैया कराई हैं। श्री हसन ने तमिलनाडु सरकार के तर्ज पर झारखंड के पत्रकारों के लिए सुविधा मुहैया कराने एवं छत्तीसगढ़ राज्य के तर्ज पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना चाहिए। इस अवसर पर अलग-अलग राज्यों, अलग-अलग जिले से आए पत्रकारों को सम्मानित किया गया, उनके द्वारा किए गए पत्रकारों के हित में संगठन के हित में कार्यों का उल्लेख किया गया। इसमें दिलीप कुमार ,अजीत सिन्हा ,रुस्तम मियां, शौकत खान, मुकेश सिंह, मनीष कुमार झा ,सुनील भंडारी को समाज के प्रति अच्छे काम करने के लिए, समाज की वास्तविकता को सरकार तक पहुंचाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयं प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष का राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह सहित अनेक झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने साॅल,पौधा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article