गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का सर किया कलम, खुद की भी जान लेने की कोशिश की

Must read

बाड़मेर। राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित बाड़मेर जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां एक शख्स ने शादी के महज 10 दिन बाद ही अपनी पत्नी का सर कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। बाद में खुद ने भी जान देने की कोशिश की। इसके लिए उसने पानी के टैंक में छलांग लगा दी लेकिन उसे बचा लिया गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना बाड़मेर जिले के धनाऊ थाना इलाके की है।
धनाऊ थानाप्रभारी ने बताया कि वारदात थाना इलाके के पूंजासर गांव में रविवार को हुई। बिहार निवासी 25 वर्षीय शबाना खातून का विवाह यहां के 60 वर्षीय सलीम के साथ हुआ था। यह शादी किसी दलाल के जरिए हुई थी। बेमेल शादी होने की वजह से शबाना और सलीम में विवाद शुरू हो गया। जल्द ही यह विवाद नफरत में बदल गया। शादी के महज 10 दिन बाद ही सलीम ने रविवार को सुबह कुल्हाड़ी से क्रूरतापूर्वक शबाना की गर्दन पर हमला कर उसे काट डाला। इससे शबाना की मौके पर ही मौत हो गई।
उसके बाद सलीम ने खुद भी जान देने के लिए पानी के टंकी में छलांग लगा दी। लेकिन लोगों को इसका पता चल जाने पर उसे बचा लिया गया। इस घटना में सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सांचैर के अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद उसकी हालत को देखते हुए बाड़मेर के जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. यहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article