गाजियाबाद में 15 बच्चों समेत 178 लोगों को कुत्तों ने काटा, लोगों ने किया हंगामा

Must read

गाजियाबाद।गाजियाबद शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है।राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर गार्डन सोसायटी में बृहस्पतिवार रात पार्क में खेल रहे पांच साल के बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दोनों पैरों में काट लिया। कुत्तों को खाना देने वाली लड़की पालतू कुत्ते संग पार्क में बैठी थी। उसे देख आवारा कुत्ते भी आ गए व बच्चे पर हमला बोल दिया। विरोध पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई तो लोग आक्रोशित हो गए। करीब 150 महिला-पुरुषों ने एकजुट होकर लड़की व उसके माता-पिता के खिलाफ नारेबाजी की। पांच घंटे तक हंगामा होता रहा। आधी रात को लोग थाना नंदग्राम पहुंचे व शिकायत दी। इसमें शुक्रवार की सुबह रिपोर्ट दर्ज की गई। इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवक्ता हिमांशु शर्मा का बेटा स्वास्तिक रात साढ़े सात बजे सोसायटी के पार्क में खेलने गया था। यहां लड़की अपने पालतू कुत्ते संग बैठी थी। लोगों का कहना है सोसायटी में फीडिंग प्वाइंट बने होने के बाद भी लड़की गेट, पार्क, कॉमन एरिया, पार्किंग कहीं भी कुत्तों को खाना खिलाती रहती है। विरोध पर उसकी मां अर्चना व पिता जितेंद्र झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। खाना देने से ही लड़की संग आवारा कुत्ते भी पार्क में आए, जबकि पार्क में कुत्तों को न ले जाने का बोर्ड लगा है। खेलते वक्त स्वास्तिक पर दो-तीन कुत्तों ने हमला किया। उसकी चीख पर बच्चे भाग गए। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। तब तक दोनों पैर में कुत्तों ने दांत गड़ा दिए थे। शुक्रवार को 15 बच्चों समेत 178 लोगों ने कुत्तों के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाई। इसके अलावा 268 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन की दूसरी व तीसरी डोज लगवाई। सर्वाधिक लोग कुत्ता काटने के बाद जिला एमएमजी अस्पताल स्थित एंटी रेबीज वैक्सीन क्लीनिक पर पहुंच रहे हैं। दूसरे नंबर पर संयुक्त अस्पताल और तीसरे नंबर पर लोनी में एआरवी लगवाई जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article