खरारी स्टेट की राजवधू श्रीमती शांति सिंह पूर्व राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित

Must read

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 के अवसर पर श्रीमती शान्तिसिंह को संरक्षक एवं संवर्धन, कला एवं साहित्य महिला जनजागृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र द्वाराजेपी स्मृति आयोजन के अवसर पर उपस्थित विभिन्न क्षेत्र के गणमान्य प्रतिनिधियों को देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों यह पुरस्कार प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि श्रीमती शांति सिंह लोकनायक जयप्रकाश की धर्मपत्नी प्रभादेवी के अत्यंत करीब रही हैं। हमेशा से उन्हें उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा है। वर्तमान में वह93 वर्ष की हो चुकी हैं। राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार प्राप्त कर वह अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीमसभागार में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आमंत्रित थे। इस अवसर पर अन्यविशिष्ट क्षेत्रों के प्रतिनिधि जिनमें आरकेसिन्हा, पूर्वसांसद, राज्यसभा, डॉ. राजा मानवेन्द्र सिंह ,पूर्वसांसद (लोकसभाक्षेत्रमथुरा) भी उपस्थित थे। विभिन्न क्षेत्रों में अतुलनीय कार्य करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।बिहार में खरारी (दरभंगा) स्टेट की राजमाता श्रीमती शांति सिंह का कला एवं संस्कृति तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान रहा है।राजपरिवार से संबंध रखने वाली श्रीमती शांति सिंह खरारी स्टेट के राजा ठाकुर भैरव प्रताप सिंह की पुत्रवधू एवं कुंवर नरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी है।वहीं दरभंगा जिले के ख्यातिप्राप्त विद्वान अधिवक्ता स्वर्गीय श्री बृज बिहारी सिंह की बेटी है।पुरस्कार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने संस्था के अध्यक्ष एवं महासचिव अभयसिन्हा की पूरी टीम को हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article